फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर आरा मशीन मालिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी आरा मशीन मालिक की रविवार की रात छत से गिरने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह घर के पीछे शव मिला तो परिवारवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी मुनीब 50 आरा मशीन मालिक थे। रोज की तरह रविवार की रात को भोजन के बाद छत पर सोने चले गए। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा मुनीब छत पर नहीं थे। परिवारवाले उन्हें खोजने लगे। किसी नजर मकान के पीछे पड़े उनके शव पर पड़ी। जानकारी होते ही परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर रोने लगीं। रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्र हुए। जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में लगे थे कि पास के ही एक चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि छत से गिरने से आरा मशीन मालिक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें