चौखुटिया (अल्मोड़ा)। ग्राम पंचायत भैल्ट गांव के कुश गांव में सर्प दंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम प्रचायत भैल्टगांव के कुशगांव निवासी लालासिंह मेहरा (55) पुत्र उमेद सिंह मेहरा रविवार को गांव के मंदिर के निकट स्थित दुकान के बाहर बैठे थे।
इसी दौरान एक सांप ने उनकी अंगुली में काटा लिया। उन्हें सीएचसी में लाया गया। उपचार के कुछ देर बाद उन्हें होश भी आ गया था, परंतु रात करीब दस बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर मे कोहराम मचा है। गांव से उनके साथ आई पत्नी को अन्य महिलाओं के सहयोग से गांव भेजा गया।