फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए शौहर पर मारने-पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज (देवरिया)। नगर के एक वार्ड की एक महिला ने अपने शौहर पर दहेज के लिए मारने-पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वह अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ थाने पहुंच न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

लार क्षेत्र के खेमादेई गांव निवासी मोहम्मद जमशेद के चौथे नंबर की पुत्री शाहिमा खातून का निकाह 29 अक्टूबर 2013 को नगर के तिवारीपुर वार्ड निवासी मोहम्मद नासिर के पुत्र मूसा उर्फ फिरोज के साथ हुआ था। इससे एक मासूम आयुष भी है। जबकि वह दूसरे संतान की मां बनने वाली है। पुलिस को दिए तहरीर में शाहिमा का कहना है कि पति बीते रात करीब बारह बजे गाली गुप्ता देने लगे। यहां तक कि घर के अन्य सदस्य भी उसका साथ दे रहे थे। शौहर फ्रिज, कूलर और एक लाख रुपये मायकेवालों से मांगने के लिए दबाव बना रहे थे। जबकि निकाह में पिता सोने की चेन, अंगूठी, घड़ी आदि सामान के साथ विदा किए थे। दहेज न देने की बात पर पति और परिवार के लोग मारने-पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उसका यह भी कहना है कि इससे पूर्व भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में प्रभारी थाना निरीक्षक सत्येन्द्र पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला परिवार से जुड़ा हुआ है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें