फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन प्रत्याशी समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने कराई थी भर्तियां
विज्ञापन
देवरिया। सभा करने की अनुमति पर दावत कार्यक्रम चला रहे गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल समेत तीन पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने यह कार्रवाई उड़नदस्ता टीम रामपुर कारखाना के प्रभारी राजीव रंजन सिंह की तहरीर पर किया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात को कसया बाईपास स्थित एक मैरेज हॉल में वैश्य समाज का सम्मेलन चल रहा था। गठबंधन प्रत्याशी विनोद कुमार जायसवाल समेत सपा-बसपा के तमाम नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने वालों का दावत चल रहा था। किसी ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरुण वर्मा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने अनुमति पत्र मांगा तो नौ बजे तक सभा के लिए अनुमति का जिक्र था। समय समाप्त होने पर प्रत्याशी और अन्य कुछ नेता तो निकल गए, लेकिन इसके बाद यहां दावत का दौर शुरू हो गया। प्रशासन ने पूरे मामले का वीडियोग्राफी कराई। नायब तहसीलदार ने पूरे मामले से एसडीएम सदर दिनेश मिश्र को अवगत कराया। उनके निर्देश पर उड़नदस्ता टीम रामपुर कारखाना विधानसभा के प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अनुमति लेने वाले सपा के जिला उपाध्यक्ष, गठबंधन प्रत्याशी विनोद जायसवाल और एक अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें