फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से मारपीट करने पर पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत कठियाणा गांव में पत्नी से मारपीट करने पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पति अपनी पत्नी से छोटी-छोटी बात पर उलझ कर उसके साथ मारपीट करता था। इससे न केवल उसकी पत्नी परेशान थी, बल्कि आसपास के लोग भी दिक्कत में थे। आरोपी निवासी कठियाणा पत्नी को कभी दहेज के लिए परेशान करता था तो कभी बच्चों की पढ़ाई का खर्च आदि चलाने के लिए मेहनत मजदूरी करके पत्नी जो पैसे कमाती थी उसे भी छीनने और मारपीट करने से भी गुरेज नहीं करता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर पत्थर से प्रहार किया। इससे वह बेहोश हो गई। परिजन उसे हमीरपुर ले गए। जहां महिला के सिर पर टांके लगे। पति के जुल्मों से परेशान पीड़िता अपने गरीब पिता के घर चली गई। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत नादौन पुलिस थाना में की। इस पर पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना नादौन प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मामला दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें