फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर में मारपीट करने वाले दोनो शिक्षक हुए निंलंबित

विज्ञापन
शिक्षक - फोटो : demo
विज्ञापन
देवरिया। बैतालपुर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया में मारपीट करने वाले दोनों सहायक अध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। 23 जनवरी को स्कूल परिसर में छात्रों की मौजूदगी के बीच दोनों के बीच में किसी बात पर पहले गाली-गलौज, फिर मारपीट हुई थी। पुलिस भी पहुंची थी।
विज्ञापन

बीएसए माधवजी तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बैतालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रौलिया के सहायक अध्यापक जयप्रकाश सिंह एवं अभिषेक वर्मा को शैक्षिक वातावरण खराब करने एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्य न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। दोनों के आपसी विवाद से शैक्षिक माहौल खराब हो रहा था। अन्य अध्यापकों ने भी इसकी पुष्टि की कि उनके बीच प्राय: आपस में तनाव रहता था। 23 जनवरी को उनके बीच मारपीट हुई थी। ग्राम प्रधान उपेंद्र यादव की सूचना पर स्कूल परिसर में पुलिस भी गई थी। इसके साथ ही पहले से तैनात विद्यालय से हटाकर सहायक अध्यापक जयप्रकाश सिंह को रुद्रपुर के प्राथमिक विद्यालय सोनबह एवं अभिषेक वर्मा को सलेमपुर के प्राथमिक विद्यालय बैदौली में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें