फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या, झाड़ियों में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या
विज्ञापन


कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी बीए की छात्रा
अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
बरियारपुर। दो दिन पहले लापता बीए के छात्रा की शुक्रवार को अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में अर्द्धनग्न लाश मिली है। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर छात्रा की लाश को फेंका गया है। एएसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा डॉ. राममनोहर लोहिया महाविद्यालय मालीबारी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए कॉलेज जाने की बात कह वह सुबह घर से निकली। देर शाम तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। खोजबीन अभी चल ही रही थी कि शुक्रवार की सुबह अहिल्यापुर रेलवे स्टेशन के पास बगीचे में झाड़ियों में एक युवती का शव देखा गया, जिसकी पहचान लापता छात्रा के रूप में हुई। उसके शरीर के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले और शरीर पर चोट के निशान थे। घटना से नाराज घरवालों ने पुलिस के प्रति गुस्सा जताया। आरोप था कि पुलिस की सुस्ती के चलते घटना हुई है। किसी तरह समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर में एएसपी गणेश साहा मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। प्रभारी कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के बारे में कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागी होती पुलिस तो बच जाती जान
बरियारपुर। लापता छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस की सुस्ती पर लोग नाराज दिखे। उनका कहना था कि सूचना देने के बाद पुलिस तत्काल गंभीर होती तो छात्रा की आबरू और जान दोनों बच जाती। बीए सेकेंड ईयर की छात्रा 15 अगस्त को ही लापता हो गई थी। घरवालों ने अपने स्तर पर खोजबीन के बाद देर शाम सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जांच करने के लिए पुलिस न तो छात्रा के गांव पहुंची और न ही कॉलेज ही गई। बेखौफ दरिंदों ने रेप कर हत्या कर शव को अहिल्यापुर स्टेशन के पास फेंक दिया। ग्रामीण पुलिस को कोस रहे थे। उनका कहना था कि लापता छात्रा की तलाश में त्वरित रुप से जुटी होती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें