फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बोली, अगले जन्म मोरे ऐसा बेटा न दी जो..

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बाप की जान का दुश्मन बना बेटा
विज्ञापन


बेटे से तंग बुजुर्ग दंपति ने की पुलिस से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। बेटे की पिटाई से तंग आकर बुजुर्ग दंपती बेटी के घर रह रहे हैं। शनिवार को पुलिस के पास पहुंचे दंपती ने बेटे पर केस दर्ज कर जेल भेजने की गुहार लगाई। बेटे की हरकत से दुखी मां पुलिस के सामने बोली हे भगवान! अगले जन्म मुझे ऐसा बेटा मत दीजिएगा। इससे अच्छी तो बेटियां हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के कटियारी गांव निवासी धनंजय अपनी पत्नी कमलावती के साथ 11 बजे थाने पर पहुंचे। छोटे बेटे की करतूत से दुखी दंपती पुलिस के सामने फफक पड़े और बेटे पर केस दर्ज कर जेल भेजने की जिद पर अड़ गए। तहरीर में पिता ने कहा कि बुढ़ापे का बेटा ख्याल नहीं रखता है और मारता-पीटता है। जमीन बेचने के लिए दबाव बना रहा है। विरोध करने पर घर में बंद कर देता है। इसके भय से अपनी बेटी के पास कपरवार में रहना पड़ रहा है। विरोध करने पर रिश्तेदारों को भी फोन कर गाली देता है। बड़ा बेटा इसके उपद्रव से घर छोड़कर देवरिया में परिवार समेत रहता है। कमलावती देवी ने एसओ के सामने हाथ जोड़कर बोली कि बेटियों के सहारे बुढ़ापा कट रहा है। ऐसे बेटे की जरूरत नहीं है। इस बाबत प्रभारी एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। दंपति की पिटाई करने वाले बेटे की तलाश कराई जा रही है। उसे समझाने का प्रयास किया जाएगा। बात नहीं बनने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें