फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा कार्यकर्ताओं का हंगामा, केस दर्ज

विज्ञापन
बंदर का शव रख हंगामा करते हियुवा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भटनी। घायल बंदर के इलाज में लापरवाही से मौत होने का आरोप लगा हियुवा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पशु चिकित्सालय और ब्लॉक गेट पर जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य कर्मियों की पिटाई कर दी। पुलिस को देख हियुवा कार्यकर्ता भाग हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बेहराडाबर गांव में बुधवार सुबह पेड़ से गिरकर एक बंदर घायल हो गया। हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष बंदर को लेकर साहोपार स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे। आरोप है कि चिकित्सालय पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। फोन करने पर पहुंचे फार्मासिस्ट रामेश्वर यादव और अनुचर विंध्याचल यादव ने पहले तो डॉक्टर नहीं होने की बात कही फिर दबाव बनाने पर बंदर का इलाज शुरू हुआ। लेकिन थोड़े देर बाद बंदर की मौत हो गई। बंदर के मौत पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सालय के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा अस्पताल और ब्लॉक गेट पर जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मी रामेश्वर यादव और अनुचर विंध्याचल यादव की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हियुवा कार्यकर्ता भाग गए। स्वास्थ्य कर्मियों की तहरीर पर पुलिस ने हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष टार्जन यादव, भरहेचौरा निवासी चंद्रभान यादव समेत 20 अज्ञात लोगों पर बलवा, मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है। इस बाबत एसओ जयशंकर पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष टार्जन यादव ने कहा कि मारपीट की घटना झूठी है। बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें