फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोसे के लिए बंदीरक्षकों से भिड़ा बदमाश

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के लाकप पर गुटखा और समोसा को लेकर हुए कहासूनी के बाद अपने मातहत को फोन से जानकारी देते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कोर्ट में हाजिरी लगाकर लॉकअप में लौटते वक्त सामान लेने से रोकने पर एक बदमाश बंदीरक्षकों से भिड़ गया। बंदीरक्षकों पर समोसा और अन्य सामान फेंकते हुए खरी-खोटी सुनाई। बंदीरक्षकों ने उसे लॉकअप में डालकर पिटाई की। बदमाश ने बंदीरक्षकों पर रुपये लेकर सामान जेल में पहुंचाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बनकटा थानाक्षेत्र के कटघर गांव के बृजेश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। पिछले साल पूर्व एक लूट के मुकदमे में वह जेल में बंद है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में उसकी पेशी थी। बंदीरक्षक अन्य बंदियों के साथ उसे लेकर कचहरी के लॉकअप लेकर आए। यहां बृजेश यादव से मिलने के लिए कुछ लोग आए थे। समय होने पर बंदीरक्षक उसे अपर जिला जज द्वितीय के कोर्ट में ले जाकर हाजिरी लगवाए। लौटते वक्त मिलने वालों ने पॉलीथिन में कुछ सामान दे दिया। बताया जा रहा है कि इसमें खाने-पीने के साथ ही गुटखा आदि था। बंदीरक्षकों ने रोका तो बृजेश उनसे भिड़ गया। समोसा उठाकर बंदीरक्षकों के ऊपर फेंक दिया। उसने बंदीरक्षकों को खरी-खोटी सुनाई। बदमाश का आरोप था कि रुपये लेकर बंदीरक्षक कोई भी सामान अंदर भेजवा देते हैं। यहां भी सामान लेने के बदले रुपये मांगा जा रहा था। रकम नहीं देने पर वे सामान लेने से मना कर रहे थे। बंदीरक्षक उसे धक्का देकर लॉकअप में बंद कर दिए और पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें