फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Thu, 22 Mar 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अात्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के उत्तर बीगीचे में बुधवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान कोल्हुआ निवासी राजकिशोर पुत्र युगुल किशोर के रूप में हुई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस घटना को आत्म हत्या मान रही है।
विज्ञापन


 पीड़ित पिता युगुल किशोर ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा राजकिशोर कानपुर में टाइल्स लगाने का काम करता था। बुधवार को बेटे को कानपुर वापस जाना था। शाम चार बजे बेटे राजकिशोर को वह मैनसिर चौराहे पर कानपुर जाने के लिए छोड़ आए थे। रात लगभग साढे आठ बजे गांव के ही कुछ लोगो ने बेटे राजकिशोर का शव गांव के उत्तर पश्चिम सीवान में स्थित बागीचे में पेड़ से लटकते होने की सूचना दी।

सूचना पर गांव के अन्य लोगो के साथ साथ पुलिस भी पहुंच गई। बेटे की पिछले साल ही शादी हुई थी। बेटे ने आत्मघाती कदम क्यो उठाया,समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि युवक शराब पीने का शौकीन था। वैसे प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में आत्म हत्या प्रतीत हो रहा है। वैसे पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के बारे में कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन


होनहार बेटे राजकिशोर की मौत से परिजन और गांव के लोग गमगीन थे। लोग यहीं कह रहे थे कि राजकिशोर को शराब की लत थी। अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा वह शराब में उड़ा देता था। 12 मार्च को ही वह कानपुर से वापस घर आया था। मां सुमित्रा देवी की बीमारी के चलते वह घर पर रूक गया था। राजकिशोर की शादी पिछले साल ही गोरखपुर जिले के बासगांव क्षेत्र के कैथवलिया निवासी रीमा से हुई थी। इकलौते भाई की मौत से बहन 18 बर्षीय पूजा, 14 बर्षीय शिवागी और 10 वर्षीय यशोदा का रो- रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग बताए कि पत्नी गर्ववती है। पति की मौत पर पत्नी भी बिलख रही थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें