फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंट से 1.31 लाख की लूट

Wed, 08 Mar 2017 10:36 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक चिट फंड कंपनी के एजेंट से सरेराह बदमाशों ने 1.31 लाख रुपये लूट लिया। एजेंट कंपनी के समूह से जुड़ी महिलाओं में रुपया बांटने जा रहा था। घटना बुधवार की सुबह करीब नौ बजे रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग के अवस्थी चौराहे के पास हुई। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन



देवरिया क्षेत्र के लाहिलपार गांव के भीमसेन सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि वह भारत फाइनेशियल इंकुजन लिमिटेड कंपनी में फील्ड कर्मचारी है। रुद्रपुर के इमामबाड़ा चौराहे पर कंपनी की शाखा है। बकौल एजेंट बुधवार की सुबह आठ बजे वह कंपनी से  1.31 लाख रुपये लेकर बाइक से अकेले निकला। उसे एकौना क्षेत्र के सचौली पटवनिया गांव में कंपनी से जुड़ी महिलाओं में रकम बांटनी थी।

अवस्थी चौराहे से पहले ही बाइक सवार दो युवक उसे ओवरटेक कर रोक लिए। बदमाश एजेंट से बैग के बारे में पूछने लगे। युवक ने बैग में कंपनी से जुड़े कागजात होने की बात बताई। जिस पर वह जान से मारने की धमकी देकर एजेंट को पीटने लगे। दोनों बदमाश एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटकर नरायनपुर की ओर भाग गए। युवक ने लूट की सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन


पीड़ित और उसके कंपनी के कर्मचारियों ने कोतवाली पहुंच कर मामले में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह ने कहा कि लूट की घटना कुछ संदिग्ध लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें