फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

फोटो
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के कटाई मोड़ पर लूट की घटना में था शामिल
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के छितही गांव का रहने वाला है शिवम सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि एक वर्ष पहले कटाई मोड़ पर एक लाख रुपये और बाइक लूट की घटना में वह शामिल रहा। गिरफ्तार बदमाश रुद्रपुर कोतवाली के छितही गांव का रहने वाला शिवम सिंह है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि कुशीनगर जिले के कसया थानाक्षेत्र के चौकरिया गांव निवासी धनजीत चौबे की बाइक और एक लाख रुपये गौरीबाजार के कटाई मोड़ पर पिछले साल 11 जुलाई को लूट लिया गया था। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी थी। कुछ दिन पहले पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनके पास लूट की रकम बरामद हुई थी। रुद्रपुर कोतवाली के छितही गांव निवासी शिवम सिंह उर्फ बागी की पुलिस को तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली कि शिवम का एक्सीडेंट हो गया है और वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को पुलिस ने वहां से डिस्चार्ज होकर बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में उसने लूट की घटना में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने थानाध्यक्ष गौरीबाजार विनय कुमार सिंह, बैतालपुर चौकी प्रभारी अनिल यादव, कांस्टेबल सूरज कुमार, विजय यादव, महिला कांस्टेबल रोहिणी राय और रीतू सिंह की पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें