फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: क्रिकेटर अमर्त्य व खो-खो खिलाड़ी अमित सम्मानित

Sun, 01 Feb 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। क्रिकेट खिलाडी अमर्त्य व खो-खो खिलाडी अमित मौर्या को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित स्कूल नेशनल में उत्तर प्रदेश की टीम से प्रतिभाग कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानपत्र प्रदान किया।
विज्ञापन


अमर्त्य ने 19 से 24 जनवरी तक सीकर राजस्थान में आयोजित अंडर-14 क्रिकेट 69वीं स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया। अमित मौर्या ने 23 से 28 दिसंबर 2025 तक जबलपुर मध्य प्रदेश में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल खो-खो चैंपियनशिप के अंडर-19 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अमर्त्य के प्रशिक्षक पवन कुमार, अवधेश यादव, शारीरिक शिक्षक प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, कृषक इंटर काॅलेज बलटिकरा के प्रधानाचार्य गोपाल प्रसाद, अमर्त्य के पिता अशोक कुमार प्रसाद, चन्दशेखर आजाद इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र मौर्य, क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें