फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सामाजिक समरसता और स्वावलंबन सिखाता है रासेयो शिविर

Sun, 01 Feb 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भलुअनी। स्थानीय कस्बा के शिवधरिया वार्ड स्थित अभयानंद बालिका इंटरमीडिएट काॅलेज में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका विविध कार्यक्रमों के बीच शनिवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. तेज प्रताप सिंह और रमेश चंद्र सिंह ने शिविर का समापन किया। वक्ताओं का कहना था कि शिविर से शिविरार्थी कुंदन की तरह तप कर बाहर निकलते हैं। जिसके जरिये सामाजिक समरसता और स्वावलंबन की सीख मिलती है। कुमार दिव्या यादव, श्रेया बरनवाल ने सरस्वती वंदना ओर स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को डॉ.एसके शर्मा, सतीश कुमार सिंह, हरिकेश सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर अशोक कुमार सिंह, शशिभूषण पांडेय, नवनीत कुमार पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सतीश कुमार रावत, राजेश, ऋषिकेश यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें