फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सरदार नगर ने मऊ को 9 विकेट से हराया

Wed, 07 Jan 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। अंडर-14 द्वितीय चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप 2025-26 का आठवां मैच बुधवार को मजीठिया क्रिकेट अकादमी सरदारनगर और वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ के बीच खेला गया। इसमें मजीठिया क्रिकेट अकादमी सरदार नगर ने वेदांत क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


वेदांत क्रिकेट क्लब के कप्तान जियाउर्रहमान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज करते हुए मऊ की टीम 27.4 ओवर में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई। निखिल ने 28 और राजवीर ने 10 रन बनाए। मजीठिया क्रिकेट अकादमी सरदार नगर की तरफ से भीम यादव ने 4 विकेट हासिल किए। अभिनव ने 2 विकेट और शिवम, अंकरेश्वर और नैतिक ने क्रमशः 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मजीठिया क्रिकेट अकादमी सरदार नगर ने 15 ओवर में ही एक विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। आयुष सिंह ने 57 रन और शशांक ने 24 रन बनाए। वेदांत क्रिकेट क्लब की तरफ से अमन ने 1 विकेट लिया। मजीठिया क्रिकेट अकादमी के भीम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दुर्गेश तिवारी ने दिया। इस अवसर पर देवरिया क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नागेंद्र त्रिपाठी, मुख्य सचिव कलाम खान, कोच शैलेन्द्र सिंह, सुनील त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे l
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें