फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चार गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Wed, 07 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पकड़े गए पशु तस्कर
विज्ञापन
लार। लार भाटपाररानी मार्ग के रास्ते बुधवार की शाम बिहार जा रही पशुओं से भरी पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पिकअप के अंदर क्रूरता पूर्वक लादे गए चार गोवंश बरामद हुए। वहीं चालक सहित तीन तस्करों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान तीनों ने बिहार के रास्ते पशुओं को बंगाल ले जाने की बात स्वीकार की है। पुलिस तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि रावतपार रघेन के रास्ते कुछ पशु तस्कर पिकअप लेकर खरवनिया पुल पार कर बिहार जाने की फिराक में हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस रावतपार रघेन के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक लिया। तलाशी के दौरान तस्करों ने बताया कि कुछ नहीं है। जब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बैरियर खोलने को कहा तो अंदर चार गोवंश क्रूरता पूर्वक रस्सी से बांधे गए थे।
पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त करा रावतपार के कान्हा गोशाला को सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए फैयाज नट पुत्र मालधन नट जमुआ न0 02 सलेमपुर, जशुराम पुत्र चंद्रमा राम पचलखी थाना नौतन सिवान व श्याम बहादुर यादव पुत्र पारस यादव पचलखी नौतन के खिलाफ अपराध संख्या 0 03/धारा 3/5A/8 गोवंश निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर प्रयुक्त पिकअप को जब्त कर लिया है। तीनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक महेश नारायण, हे का ओमप्रकाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, शेरे अली, दिवाकर मौजूद रहे।

वर्जन
वध के लिए जा रहे चार गोवंश को मुक्त कराया गया है। साथ ही तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। किसी भी हाल में तस्करी नहीं होने दी जाएगी
विज्ञापन

मनोज कुमार, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें