विधायक ने किया अंत्येष्टि स्थल का लोकार्पण
देवरिया। नगरपालिका के वार्ड संख्या 16 में मुंशी गोरखनाथ टोला में रविवार को अंत्येष्टि स्थल का निर्माण एवं मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर सदर विधायक डॉ.सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने लोकार्पण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष अलका सिंह, क्षेत्रीय सभासद धर्मेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह, वीरेंद्र पांडेय, नित्यानंद पांडेय, बंटी जायसवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय पांडे मौजूद रहे।
नगरपालिका के पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार में सदर विधायक का अभिनंदन किया गया। मौके पर मिशन व्यापारी कल्याण एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना अंतर्गत सुमन रावत, सरिता देवी, शीला गोंड, गीता गोंड को प्रशस्ति पत्र एवं एक-एक सिलाई मशीन प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ऋण वितरण कार्यक्रम अंतर्गत युवा स्वरोजगार योजना में जयप्रकाश शर्मा, उपासना त्रिपाठी को 10 व छह लाख रुपये का ऋण एवं प्रमाण पत्र दिया गया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम लिखे जा रहे हैं। इस दौरान ईओ रोहित सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, आशीष गुप्ता, मन्ना सिंह, नन्हे पासवान कृष्णनाथ राय, दुर्गेशनाथ, प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।