फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पिड़रा पुल के एप्रोच में फिर आई दरार

Sun, 01 Nov 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर- पिड़रा पुल के एप्रोच पर आई दरार को दिखाते ग्रामीण
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोर्रा नदी पर बने पिड़रा पुल के एप्रोच में शनिवार को एक बार फिर दरार आ गई। हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पुल पर प्रदर्शन कर बड़े वाहनों की आवाजाही तत्काल रोकने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पुल पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने से एप्रोच की हालत लगातार खराब हो रही है। समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो दोआबा के 52 गांवों का संपर्क प्रभावित हो सकता है।
रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर स्थित इस पुल के एप्रोच में वर्ष 2023 से हर बरसात के माैसम में कटान हो रहा है। मरम्मत के नाम पर अभी तक स्थायी समाधान नहीं होने से समस्या बनी हुई है। उधर कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर आवागमन बंद होने के बाद से पिड़रा पुल पर भारी वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है।
विज्ञापन

ट्रक और अन्य बड़े वाहन सामान लादकर इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, जबकि पुल का एप्रोच पहले से ही क्षतिग्रस्त और संकरा है।सत्यविजय यादव, भागीरथी गुप्ता, प्रहलाद शर्मा, ने कहा कि हर साल दशहरा और दिवाली के समय पुल पर आवागमन बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ती है। एप्रोच धंसने से न सिर्फ 52 गांवों के लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी, बल्कि गोरखपुर, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी और आजमगढ़ जाने वाले राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें