भाटपार रानी। कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को ब्लॉक इकाई ने पार्टी के जिला मंत्री जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रत्नेश तिवारी को सौंपा।
ज्ञापन में अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों एवं कमजोर वर्गों पर हो रहे हमलों को तत्काल रोकने, कमजोर वर्गों के अपहरण, हत्या और सामूहिक यौन शोषण की घटनाओं पर रोक लगाने, अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थलों पर भगवा झंडा फहरा कर माहौल खराब करने से रोकने आदि मांग शामिल हैं।
इस दौरान किसान सभा के जिला मंत्री साधुशरण, चंद्रभान यादव, नथुनी सिंह, असगर, हसमुद्दीन, बृजानंद यादव, किताब यादव, रामनरेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद