फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट लगने से गोवंश की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

Sun, 23 Nov 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा। क्षेत्र के अहिरौली बघेल उत्तर टोला में रविवार को करंट लगने से रमाकांत यादव के गोवंश की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बिजली निगम के कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए भाटपाररानी-प्रतापपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक किसान रमाकांत यादव दो गोवंश और हल लेकर खेत की ओर जा रहे थे। गजहड़वा और अलियाचक गांव के बीच बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा हुआ था और उसमें करंट दौड़ रहा था। किसान की नजर तार पर नहीं पड़ी और दोनों गोवंश करंट की चपेट में आ गए। इसमें एक गोवंश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा भी झुलस गया।
किसान रमाकांत बाल-बाल बच गए। जानकारी होने पर जुटे ग्रामीणों ने इसके लिए बिजली निगम के कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए भाटपाररानी-प्रतापपुर मार्ग जाम कर दिया। लोग कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद पशु चिकित्सक ने मौके पर टीम भेजकर मृत गोवंश का मेडिकल व पंचनामा कराया। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें