फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमण में कमी, जिले में 18 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमण में कमी, जिले में 18 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण में कमी आई है। बृहस्पतिवार को 18 पॉजिटिव मरीज मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 214 हो गई है। शहर के एक व्यक्ति दोबारा जांच में भी संक्रमित मिला। परिवार में चार लोग हैं।
विकास खंड सदर के एक युवक की इलाज के पूर्व जांच हुई तो पॉजिटिव मिला। उसके परिवार में चार सदस्य हैं। इसी क्षेत्र की एक महिला इलाज कराने गोरखपुर गई। वहां जांच में संक्रमित मिली। परिवार में दो लोग हैं। दो से बुखार-खांसी व सर्दी से पीड़ित गौरीबाजार ब्लाक की महिला जांच में पॉजिटिव मिली। परिवार में तीन सदस्य हैं।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना ब्लाक के एक युवक ने बाहर जाने के लिए जांच कराई तो संक्रमित मिला। उसके परिवार में पांच सदस्य हैं। इसी क्षेत्र का एक व्यक्ति इलाज कराने वाराणसी पहुंचा। वहां जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार के सभी सदस्य साथ हैं। इसी क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए लखनऊ पहुंची। वहां जांच में संक्रमित मिली। उसके परिवार में 14 सदस्य हैं, वे वहीं है। भलुअनी ब्लाक की एक महिला इलाज कराने के लिए जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। परिवार में आठ लोग हैं।
लार ब्लाक के बिहार बार्डर पर जांच के दौरान सिवान जिले का श्रीकलपुर निवासी एक बालक संक्रमित मिला। भाटपाररानी ब्लाक में एक किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचा। वहां जांच में संक्रमित मिला। रुद्रपुर ब्लॉक का एक व्यक्ति जांच में पॉजिटिव मिला। परिवार में 15 लोग हैं।
182 का होमआइसोलेशन में चल रहा इलाज
अब तक 22,454 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 22,013 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 182 लोग होम आइसोलेशन में हैं। होम आइसोलेशन में ही 36 लोग बृहस्पतिवार को स्वस्थ हुए हैं। अन्य जिलेे के विभिन्न अस्पतालों में 32 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोविड संक्रमण कम हो रहा है। बृहस्पतिवार को 1,141 एंटीजन तथा 1,537 आरटीपीसीआर मिला कर 2678 लोगों की जांच की गई। जिले 18 पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 214 है। पॉजिटिव केस के बदले 4,49,587 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। कोविड प्रोटोकाल का पालन करने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें