सलेमपुर। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दंपती की बाइक में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बेटे के साथ दोनों सड़क किनारे गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
लार थाना क्षेत्र के लाला टोला पकड़ी गांव निवासी रामनिवास (42) पत्नी रीना देवी और मासूम बेटे के साथ शुक्रवार को रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहे थे। सलेमपुर-देवरिया मार्ग से रामपुर बुजुर्ग मोड़ के तरफ घूम रहे थे। इसी बीच देवरिया की तरफ जा रहा बेकाबू ट्रक ने बाइक में साइड से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मासूम बेटे के साथ दंपती सड़क के किनारे गिर पड़े। तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने ट्रक को कोतवाली के बाहर खड़ा करा दिया है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।