फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद पुत्र व पति ने किया दुर्व्यवहार, नाराज कर्मियों ने नगर पंचायत गेट पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Sep 2024 08:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार। सभासद पुत्र व सभासद पति पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा बृहस्पतिवार को नाराज संविदा कर्मचारियों ने नगर पंचायत के मुख्य गेट पर घंटों प्रदर्शन किया। जानकारी पर पहुंचे चेयरमैन ने समझाकर शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोपितों के खिलाफ शिकायत पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की। उधर अपने खिलाफ प्रदर्शन होता देख दोनों आरोपी मौके से निकल लिए।
नगर के गयागिर वार्ड निवासी रामबदन यादव नगर पंचायत में संविदा कर्मी हैं। बिजली बनाने का कार्य करते हैं। आरोप है कि एक वार्ड के सभासद पुत्र ने बुधवार को ड्यूटी के बाद बिजली ठीक करने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर अपशब्दों का प्रयोग किया। मठ वार्ड की महिला सफाई कर्मी के अनुसार मंगलवार को इंद्रानगर वार्ड में सफाई कर रही थी। तभी एक वार्ड के सभासद पति पहुंचे और सफाई में लापरवाही का आरोप लगा दुर्व्यवहार करने लगे। इस बात से आहत नगर पंचायत के संविदा कर्मचारी दोपहर में मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान नगर में सफाई का कार्य कुछ घंटों के लिए बाधित रहा। हालांकि उनका कहना है कि सफाई कार्य निपटा प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान राजन यादव, राजेश यादव,राजू,गौतम कुमार, राजेश कुमार, दिलीप, श्रीनिवास, गुड्डू रावत, विक्की रावत, रामबदन यादव, कंचन, रमेश रावत, अनिल, राकेश, रामा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
सभासद पुत्र व सभासद पति पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।
मृदुल सिंह, प्रभारी ईओ, नगर पंचायत लार
....
सभासदों की जगह पति व बेटों का होता है हस्तक्षेप
नगर पंचायत के अंतर्गत कुछ महिला सभासद निर्वाचित हैं। सफाई कर्मियों के मुताबिक सिर्फ बोर्ड की बैठक के दौरान ही उपस्थित होती हैं। इनकी जगह पर उनके पति और बेटों का नगर पंचायत के कार्यालय में आना जाना होता है। कर्मियों पर रौब झाड़ते रहते हैं। दबाव बना ड्यूटी के बाद भी कार्य कराना चाहते हैं। इसको लेकर आए दिन नोकझोंक होती रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें