फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सभासद की कर्मचारियों से नोकझोंक, हंगामा

Thu, 19 Jun 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। लार नगर पंचायत में जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं होने की जानकारी लेने गए सभासद और नगर पंचायत के कर्मचारियों के बीच बुधवार को नोकझोंक शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि सभासद ने नगर पंचायत कार्यालय में हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
लार नगर पंचायत के बाजार वार्ड निवासी मोहम्मद दानिश पिता के जन्म प्रमाणपत्र के लिए काफी दिनों से नगर पंचायत कार्यालय से लेकर एसडीएम कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे। कुछ दिन पहले एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने उनके पिता का जन्म प्रमाणपत्र जारी करने का आदेश दिया। आरोप है कि उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश के बावजूद नगर पंचायत लार के अधिशासी अधिकारी की तरफ से दो गवाह, सफाई नायक व सभासद की आख्या की मांग की गई।
विज्ञापन

सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब प्रमाणपत्र जारी नहीं हुआ तो बुधवार को मोहम्मद दानिश नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अपने पिता का जन्म प्रमाण पत्र देने की बात कही। कार्यालय सहायक पद पर कार्यरत एक कर्मचारी ने पेपर में गजट करने की बात कह हीलाहवाली करने लगा। इसकी जानकारी मोहम्मद दानिश ने बाजार वार्ड के सभासद शम्स मेराज को दी। कार्यालय पहुंचे सभासद ने कारण पूछा तो कर्मचारी ने नियम का हवाला देते हुए उनसे उलझ गया। इससे सभासद व कर्मचारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
बता दें कि जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र समय से जारी करने को लेकर पांच जून को नगर पंचायत लार कार्यालय पर 13 सभासदों ने ईओ के खिलाफ धरना दिया था। उक्त प्रकरण में सलेमपुर के नायब तहसीलदार गोपालजी ने आश्वासन दिया था कि सात दिवस के अंदर मामले का निस्तारण करा दिया जाएगा, मगर मामला जस का तस पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

नाम न छापने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि एक वर्ष से नगर पंचायत लार में लगभग दो सौ आवेदन ईओ की रिपोर्ट के अभाव में लंबित है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता को फोन मिलाया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था। चेयरमैन मूसा रजा लारी ने बताया कि सलेमपुर उपजिलाधिकारी न्यायालय से आदेश के बाद भी जन्म प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा तो गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें