देवरिया। जिले के बैतालपुर एवं गौरी बाजार विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए डभ्एम मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
कुल 230 विद्यालयों की जांच के लिए सीडीओ सहित सभी अधिकारियों को शामिल किया गया है। एमडीएम, छात्रों की उपस्थिति एवं निपुण आकलन को जांच में मुख्य रुप से शामिल किया गया है।
बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश में पीएम पोषण योजाना अंतर्गत संचालित विद्यालयों के जांच की समय सीमा तय की गई है। एक जुलाई से 25 जुलाई के बीच सभी अधिकारियों को एक प्रारूप पर विद्यालयों की जांच रिपोर्ट देनी होगी।
सीडीओ देवरिया को गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के पांच विद्यालयों, सीएमओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला परियोजना अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिलापूर्ति अधिकारी सहित जनपद के सभी जिला स्तर अधिकारियों को पांच-पांच विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।