फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देर रात दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस से उलझे दो भाई

Fri, 26 Jun 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। गांधी चौक पर देर रात तक दुकान खोलने पर बुधवार को दो दुकानदार भाइयों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि दुकान बंद करने की हिदायत देने पर दोनों पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

मुहर्रम के मद्देनजर नगर में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी हुई है। गांधी चौक स्थित एक दुकान के देर रात तक खुले होने की सूचना पुलिस को मिली। कस्बा चौकी प्रभारी रात करीब 1:30 बजे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान खुली देखकर आपत्ति जताई।
इस दौरान दुकान पर मौजूद दोनों भाइयों और पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि त्योहार में छोटी सी लापरवाही कभी-कभी बड़े हादसे को दावत देती है। देर रात तक दुकान चलाने की आवश्यकता नही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें