फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्मी की छुट्टी के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, उत्साह के साथ लौटे नौनिहाल

Fri, 26 Jun 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी के प्राथमिक विद्यालय में छात्रों का स्वागत करते शिक्षक एवं छात्र 
विज्ञापन
देवरिया। ग्रीष्मावकाश के बाद परिषदीय विद्यालय बृहस्पतिवार को खुल गए। पहले दिन बच्चों का टीका लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्कूलों को गुब्बारों और फूलों से सजाया गया था। बच्चे पहले दिन स्कूल पहुंचकर खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

सलेमपुर संवाद के अनुसार मझौली राज नगर पंचायत प्राथमिक विद्यालय बड़वा टोला विद्यालय पहुंचते ही कई बच्चों ने अवकाश के दौरान पूरा किया गया गृहकार्य अपने कक्षा अध्यापकों को दिखाया।
शिक्षकों ने बच्चों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें नए शैक्षणिक सत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कक्षाओं में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संवाद का माहौल भी देखने को मिला।
विज्ञापन

उधर, विद्यालय में बच्चों के स्वागत को यादगार बनाने के लिए शिक्षकों ने विशेष तैयारियां की थीं। स्कूल परिसर को फूलों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। प्रवेश द्वार पर शिक्षकों ने बच्चों का मुस्कुराकर स्वागत किया, जिससे नौनिहालों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिसर पूरे दिन उत्साह, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
भाटपार रानी विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने विद्यालय को गुब्बारे और फूल मालाओं से सजावट कर छात्रों के आगमन पर उन्हें मंत्रो के बीच टीका कर स्वागत किया। बच्चों ने भी शिक्षकों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।
प्राथमिक विद्यालय कल्याणी, जगहथा, बरईपार, फुलवरिया, कटाईटिकर, टीकमपार, कुईचवर, नारायणपुर तिवारी, बड़का गांव, छोटका गांव आदि विद्यालयों को शिक्षकों ने गुब्बारे और फूल मालाओं से सजाया था।
छात्रों के ड्रेस में आते ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने उन्हें मंत्रों के साथ मस्तक पर टीका लगाकर स्वागत किया। कल्याणी के प्रधानाध्यापक लाल बचन ने बताया कि आज पहला दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें