फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन से देवरिया आए दो लोग,तलाश में जुटा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

कोरोना वॉयरस को लेकर सतर्क है विभाग, निदेशालय से आई सूचना
जांच में मालूम हुआ कि सिर्फ देवरिया पता है, दूसरे शहरों में रहते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। चीन से आने के बाद देवरिया के दो लोगों की तलाश में स्वास्थ्य महकमा जुट गया। घंटों प्रयास के बाद दोनों लोगों के घर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। जांच में पता चला कि सिर्फ पता देवरिया का है, लेकिन दोनों लोग यहां नहीं रहते हैं, तब जाकर टीम के सदस्यों ने राहत की सांस ली।
कोरोना वॉयरस को लेकर जिले क ा स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। जिला महिला और जिला अस्पताल में 10-10 बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। लखनऊ स्वास्थ्य निदेशालय से सीएमओ कार्यालय को सूचना मिली कि देवरिया के भलुअनी थाना क्षेत्र के बढ़या फुलवरिया के दीपक तिवारी और वेस्ट पटेल नगर देवरिया के ताबीश आफताब चीन से आए हैं। उक्त व्यक्तियों को ट्रेस कर इनकी मॉनिटरिंग करें। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों के घर के लिए रवाना हो गई। बढ़या फुलवरिया गांव में एक घंटे तक टीम परेशान रही। बाद में लोगों ने दीपक तिवारी और ताबीश आफताब से मोबाइल पर बात की। स्वास्थ्य विभाग की टीम के अनुसार दीपक तिवारी परिवार के साथ अहमदाबाद रहते हैं। इन दिनों वह वहीं पर है। ताबीश अफताब चंडीगढ़ में परिवार के साथ हैं। दोनों लोग कोरोमा वॉयरस से पीड़ित नहीं है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोनों लोग देवरिया नहीं आए हैं। स्वास्थ्य निदेशालय को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

देवरिया में कोरोना वायरस का खौफ
चीन की यात्रा से लौटे लोगों को तलाश रही डब्लूएचओ की टीम
जनवरी में चीन की यात्रा कर लौटे युवक का हाल जाना
जिले के दस लोगों ने की है चीन की यात्रा
रुद्रपुर। चीन में कोरोना वायरस से मचे कोहराम का खौफ देवरिया में भी दिखाई दे रहा है। यहां 31 दिसबंर से 29 जनवरी 2020 के बीच चीन की यात्रा कर लौटे दस लोगों को डब्लूएचओ की टीम तलाश रही है। बुधवार को चीन की यात्रा से नौ जनवरी को घर लौटे एक युवक की तलाश करने डब्लूएचओ की टीम रुद्रपुर पहुंची। चौहट्टा वार्ड निवासी युवक से टीम की मुलाकात तो नहीं हुई, लेकिन उनके घर पहुंचकर जरूरी सुझाव दिया गया।
विज्ञापन

डब्लूएचओ के अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि चीन की यात्रा से लौटे जिले के दस लोगों की सूची भारत सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग से प्राप्त हुई है। उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सूची में रुद्रपुर के दो लोगों का नाम है। इन लोगों ने चीन में संक्रमण के दौरान वहां की यात्रा की है। चीन यात्रा से लौटे रुद्रपुर के अभय नंदन त्रिपाठी से फोन पर बात की गई। उनके अनुसार वह संक्रमित नहीं हैं, फिर भी उन्हें जांच कराने का सुझाव दिया गया है। डब्लूएचओ के अधिकारी रितेश तिवारी के अनुसार चीन की यात्रा करने वालों में रुद्रपुर के मिश्रौलिया गांव के विजय कुमार भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें