फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे में दोगुनी हुई संक्रमितों की संख्या, 199 मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीस घंटे में दोगुनी हुई संक्रमितों की संख्या, 199 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। कोविड संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में संक्रमितों की संख्या दोगुने से अधिक बढ़ी है। शुक्रवार को 199 लोग पॉजिटिव मिले। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 653 हो गई है। जबकि एंटीजन जांच में पॉजिटिव एक गर्भवती की निजी अस्पताल में मौत गई। संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। इसकी रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मेडिकल कॉलेज के तीन चिकित्सक, वित्त एवं लेखाधिकारी, जिला कारागार के चार बंदी संक्रमित मिले। वहीं सीएचसी के डॉक्टर व एक स्वास्थ्य कर्मी, जिला अस्पताल के एक लैब टेक्नीशियन, जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला जांच में पॉजिटिव मिली। सदर गौरीबाजार ब्लाक की तीन गर्भवती महिलाएं रूटीन चेकअप कराने अस्पताल में आईं, जहां जांच में संक्रमित मिलीं। शहर के एक डॉक्टर की मां पॉजिटिव मिलीं। देसही देवरिया ब्लाक की एक महिला नसबंदी के दौरान जांच में संक्रमित मिली। लार ड्यूटी में तैनात आब्जर्वर ने सर्दी होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिले। सदर ब्लाक के एक गांव में भ्रमण टीम की जांच में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले, परिवार में दस लोग हैं। भटनी रेलवे स्टेशन पर जांच में बिहार प्रांत का एक यात्री संक्रमित मिला।
विज्ञापन

629 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिले में अब तक 21794 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20916 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वर्तमान में 629 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेशन के 110 लोग स्वस्थ हुए हैं।
एंटीजन जांच में चिकित्सक समेत 14 मिले संक्रमित
देवरिया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे तक 111 लोगों की जांच की गई। इसमें चिकित्सक सहित 14 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शुक्रवार को 2883 लोगों की जांच की गई। इसमें 1258 एंटीजन तथा 1625 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। 199 पॉजिटिव केस मिले हैं। इस समय 653 एक्टिव केस हैं। 4,38,513 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। कोरोना के प्रति सजग रहने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें