फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण प्रकरण : गौहर को पुलिस ने उठाया

Tue, 02 Sep 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। क्षेत्र के एक गांव में धर्मांतरण कराकर युवती से शादी करने के आरोपी गौहर अंसारी को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताते चलें कि पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शुक्रवार को ही गौहर अंसारी समेत परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी।
इसके बाद युवती का शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह यह कहते सुनाई पड़ी कि उसन मंदिर में शादी की है। धर्मांतरण नहीं कराया गया है। खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती 30 जुलाई को गांव के गौहर अंसारी के साथ कहीं चली गई थी। इधर, युवती के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी का धर्मांतरण कराकर गौहर पर शादी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

केस दर्ज होने की भनक लगते ही युवती ने एसपी विक्रांत वीर से मिलकर पिता पर ही छेड़खानी करने और कोई धर्मांतरण नहीं कराया गया कहते हुए जान माल की रक्षा की गुहार लगाई।
पुलिस गौहर अंसारी से धर्मांतरण और कब कहां शादी रचाई गई आदि बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही हकीकत सामने आएगा। सूत्रों की मानें तो पुलिस को धर्मांतरण कराकर युवती से शादी रचाने के कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

इसी के आधार पर पुलिस ने गौहर को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद गौहर की तलाश की जा रही है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों का संकलन भी किया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें