फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान खरीद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 15 Nov 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। धान खरीद को लेकर सूचनाओं और किसानों की समस्या को लेकर जिला खाद्य विपणन अधिकारी व अपर जिला खरीद अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम व काल सेंटर की स्थापना की गई है। खरीद में दिक्कत आने पर किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुलभ आनंद ने बताया कि खरीफ विपणन न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत किसानों से क्रय किए जा रहे धान की हर रोज सूचना एकत्र करने, उसे रजिस्टर में दर्ज करने तथा धान खरीद को लेकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए खाद्य नियंत्रण प्रकोष्ठ व कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम रविवार व राजपत्रित अवकाश को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह दस से दोपहर एक बजे तक क्रियाशील रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें