फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसआईआर में दें योगदान, किसी भी पात्र व्यक्ति का न छूटने पाए नाम

Sat, 29 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को भाजपा के औरा-चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें जिला प्रभारी संतराज यादव ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक कर जिले में हो रहे विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण अभियान की बूथवार जानकारी ली।
विज्ञापन

जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पुनरीक्षण के कार्य में पार्टी की ओर से तय किए गए बीएलए 2 का सहयोग करते हुए अपने और अपने परिवार के प्रत्येक मतदाताओं का नाम सूची में अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि संगठन में बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर तक यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में न छूटे।
विशेष रूप से नए मतदाता जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए।
बूथ समितियां, स्थानीय स्तर पर समन्वय बनाकर मतदाता सूची के संशोधन, नाम जोड़ने, सुधार और विलोपन की प्रक्रिया में सक्रिय योगदान दें। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती मतदाता की सक्रियता से होती है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने मतदाता शुद्धिकरण अभियान को गति देने की आवश्यकता पर भी बल दिया, जिससे सभी वैध मतदाताओं का नाम समय पर मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार दूबे, गंगा सिंह कुशवाहा, महामंत्री रविंद्र कौशल, प्रमोद शाही, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, अभियान के संयोजक डॉ. गंगा शरण पांडेय, डॉ. हेमंत मिश्रा, अंगद तिवारी, निर्मला गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें