फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदारों ने काम पर किया कब्जा

Thu, 15 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। आकांक्षी नगर पंचायत मदनपुर में सड़क निर्माण का टेंडर खुलने से पहले ही ठेकेदारों ने काम पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। एक ठेकेदार ने तो काम हथियाने के लिए श्री अनंत आदर्श इंटर काॅलेज गनियारी की तरफ जाने वाले रास्ते पर ईंट के टुकड़े और गिट्टियां गिरवा दी हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2025 के नवंबर महीने की 13 तारीख को नगर पंचायत मदनपुर का एक टेंडर निकला, जिसमें तीन दिसंबर तक टेंडर डालने और उसी दिन टेंडर खुलने की तिथि मुकर्रर की गई। टेंडर प्रकिया में पांच ठेकेदारों ने हिस्सा लिया।
टेंडर पड़ने के 40 दिन बाद भी अभी टेंडर नहीं खुला है। इस वजह से नगर पंचायत प्रशासन ने अभी किसी ठेकेदार को कार्यादेश भी नहीं दिया है। इस बीच एक ठेकेदार ने श्री अनंत आदर्श इंटर काॅलेज गनियारी को जाने वाली सड़क और नाली निर्माण के लिए रास्ते पर ईंट और गिट्टी गिरवाकर छोड़ दी है। काॅलेज के प्रबंधक सुजान राव ने बताया कि अभी ठंड के कारण छुट्टी चल रही है लेकिन अब काॅलेज खुलने वाला है। उसके बाद अध्यापक और छात्र-छात्राओं को आने-जाने में दिक्कत होगी। सामाजिक कार्यकर्ता इमरान खान का कहना है कि बिना टेंडर खुले कार्य पर कब्जा करने की बात गंभीर है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें