फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा मजदूरों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Wed, 15 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
विद्युत संविद मजदूर संगठन के लोगों अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन
विद्युत संविदा मजदूर संगठन का मानदेय भुगतान को लेकर भूूख हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। उनका कहना था कि जब तक पूरा भुगतान नहीं हो जाएगा उस वक्त धरना चलता रहेगा। बिजली मजदूरों के रुख के चलते अधीक्षण अभियंता कार्यालय में नहीं आए। बिजली मजदूरों ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना अब बड़े आंदोलन में बदला जाएगा।
विज्ञापन


अधीक्षण अभिंयता कार्यालय परिसर में कुशीनगर के संविदा मजदूर राजेश तिवारी, नेऊर शर्मा, नंदू तिवारी, सुग्रीम कुशवाहा, राजकिशोर दुबे ने सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल शुरू की। मजदूर नेताओं ने कहा कि अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना पड़ेगा। बिजली मजदूर अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए जागरुक हो चुुके हैं। बिजली मजदूर कई दिनों से धरना और भूख हड़ताल कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधीक्षण अभियंता और बिजली मजदूरों के बीच मंगलवार को वार्ता होनी थी। हालांकि अधीक्षण अभियंता अपने कार्यालय में नहीं आए। इसको लेकर बिजली मजदूरों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। सभा को मंजेश कुशवाहा, राजेश दुबे, संतोष, मुकेश सिंह, संग्राम आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें