फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा मजदूरों की मांगंे मानीं

Tue, 28 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
मुख्य अभियंता बिजली से वार्ता के बाद प्रसन्न मुद्रा में आमरण अनशन पर बैठे बिजली मजदूर।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड कसया और पडरौना के 75 संविदा मजदूरों के मानदेय भुगतान को लेकर 33  दिनों तक किए गए धरने और भूख पड़ताल के बाद आखिरकार विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को उनकी सुधि ली। अधिकारियों ने मजदूरों को एक सप्ताह के अंदर तीन महीने का मानदेय कराने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा अन्य भुगतान के लिए 18 दिन की मोहलत मांगी। इसके चलते सोमवार की देर रात संविदा मजदूरों ने आंदोलन स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम मुख्य अभियंता गोरखपुर डीके सिंह अनशन स्थल पर पहुंचे। मजदूर नेताओं से वार्ता की गुजारिश की। अधीक्षण अभियंता एके सिंह के अनुरोध पर मजदूर नेता दयाशंकर सिंह और अशोक राय अधिशासी अभियंता के कार्यालय में पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। हालांकि मजदूर नेता लिखित समझौते की मांग पर अड़ गए। एसडीएम के कहने पर मुख्य अभियंता डीके सिंह और अधीक्षण अभियंता एके सिंह को लिखित समझौता करना पड़ा। इसके बाद एसडीएम सदर आमरण अनशन स्थल पर पहुंचे। नंदू तिवारी, सैयद अंसारी, सत्येंद्र, अनिल और अशोक को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें