उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के लोगों ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को भेजा। कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
संविदा कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सक, पैरामेडिकल, नर्सिंग, तकनीकी संवर्ग समेत अन्य पदों पर लगभग 75 हजार से अधिक कर्मचारी तैनात हैं। कार्य का मूल्यांकन हर वित्तीय वर्ष में इनका विस्तार किया जाता है। ऐसे में हमेशा असमंजस की स्थिति बनी रहती है कि नवीनीकरण होगा या नहीं। लोकसभा में सांसदों ने कई बार संविदा कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग उठाया है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बृहस्पतिवार को संघ के अध्यक्ष रविभूषण पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जफर अनीस, मंत्री सुनील सिंह की अगुवाई में मीना कुशवाहा, राजहंस, नीलिमा जायसवाल, डा. दीपक मिश्रा, मनोज कुमार सिंह, हरिशंकर कुशवाहा, रविजीत सिंह, व्यास सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। इसमें अन्य प्रदेेशों की तर्ज पर यहां के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, रिजवी कमेटी की संस्तुति के अनुसार ग्रेड-पे, पद के अनुरूप पे-बैंड निर्धारित करने की मांग की गई है। मांगों को नहीं माने जाने पर प्रदेश स्तर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।