विद्युत संविदा मजदूर संगठन के लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले वितरण मंडल कार्यालय पर संविदाकर्मियों का चल रहा धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरने में विद्युत वितरण खंड पडरौना, कसया, देवरिया और सलेमपुर के कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
धरनास्थल पर हुई सभा में जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने मांगों को लेकर संविदा कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं। हर बार मांगों पूरी करने का आश्वासन देकर अधिकारी धरना-प्रदर्शन स्थगित करा देते हैं। लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
हरेंद्र राय, मुकेश सिंह, अख्तर हुसैन, रमेश चौहान ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को काम तो भरपूर लिया जाता है लेकिन जब हक देने की बात आती है तो अधिकारी कन्नी काट लेते हैं। इस दौरान राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र गौड़, प्रमोद गुप्ता, प्रभुनाथ सिंह, सुभाष मौजूद रहे।