फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आरपार की लड़ाई का ऐलान

Wed, 26 Apr 2017 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
देसही देवरिया ब्लाॅक पर बीडियो के पिटाई के विरोध में दूसरे दिन धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। देसही देवरिया के बीडीओ की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रधान पुत्र की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को जिले भर के ब्लॉक मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। देसही देवरिया ब्लॉक के बीडीओ की दो दिन पहले प्रधान के बेटे ने चैंबर में घुसकर पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद से कर्मचारियों में काफी नाराजगी है।
मंगलवार को धरना-प्रदर्शन के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण बुधवार को जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। देसही देवरिया ब्लॉक पर धरना स्थल पर हुई सभा में एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके परिवार के लोग पदों का दुरुपयोग कर रहे हैं।

ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष देवकांत मणि पाठक ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के 24 घंटे के भीतर होनी चाहिए। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अजय प्रकाश धर द्विवेदी ने कहा कि यह लड़ाई कर्मचारियों के आन, बान और शान की है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के शांति स्वरूप तिवारी ने कहा कि आंदोलन तभी समाप्त होगा जब आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी राजबहादुर यादव ने कहा कि देसही देवरिया ब्लॉक के बीडीओ के साथ मारपीट की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के जयप्रकाश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश में तेजी नहीं लाई तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें