फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगातार हो रही बारिश से किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर गढ़। लगातार चार दिनों से खराब मौसम और रुक-रुककर हो रही बरसात से क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
खेतों में खड़ी धान की फसल अब पककर तैयार हो चुकी है, लेकिन समय पर कटाई न हो पाने के कारण किसान हताश और परेशान हैं। लगातार वर्षा के चलते कई जगहों पर धान की फसल गिर चुकी है, वहीं खेतों में अब भी फसल खड़ी है लेकिन पानी भर जाने से उसके भी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो कटाई में भारी कठिनाई होगी और फसल सड़ने का डर बना हुआ है। कई किसानों ने बताया कि महुआ पाटन से शैलेश मणि त्रिपाठी, रामपुर से बड़कू राव ने बताया कि इस बार मौसम की मार से उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। रामपुर गढ़, महुआ पाटन, मुंडेरा, बसंतपुर, नारायणपुर सहित आसपास के गांवों में किसान खेतों की ओर टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं। उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द धूप निकले ताकि फसल की कटाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें