फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एसपी बोले- अपराधियों पर करें कड़ी कार्रवाई

Sun, 02 Nov 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। एसपी संजीव सुमन ने शनिवार को भाटपाररानी व सलेमपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, आरक्षी बैरक, भोजनालय, शस्त्रागार, महिला सहायता कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने वांछित अपराधियों पर कड़ी करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद एसपी संजीव सुमन ने भाटपाररानी थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि थाने का प्रत्येक कर्मी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहे तथा जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें। इसके बाद सलेमपुर कोतवाली का निरीक्षण किया। सीओ मनोज कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी से कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली तथा अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्त, संदिग्धों की निगरानी, ग्राम चौपालों के माध्यम से जनता से संवाद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सहयोग से ही अपराध नियंत्रण संभव है, इसलिए जनता का विश्वास जीतें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें