फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार में लोकतंत्र और सामाजिक न्याय पर लगातार हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। समाजवादी पार्टी रामपुर कारखाना विधानसभा की ओर से रविवार को महुआनी चौराहा स्थित एक मैरिज हॉल में कुशवाहा समाज एवं पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सरकार पर जन समस्याओं को दूर करने की बजाय जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा ने कहा कि देश के हालात पूरी तरह बेपटरी हो चुके हैं। भाजपा सरकार में तानाशाही, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। जनता को जिन मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, उन पर सरकार गंभीरता से काम करने के बजाय जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की व्यवस्था पर लगातार हमले हो रहे हैं। आरक्षण जैसे संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे समय में पीडीए समाज को अपने अधिकार, सम्मान, हिस्सेदारी और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया। किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, नौजवान रोजगार और आम आदमी महंगाई से राहत मांग रहा है, लेकिन सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय मुद्दों को भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है। कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पीडीए की विचारधारा तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन के दम पर आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन तय है।
विज्ञापन


पीडीए पंचायत में पूर्व विधायक गजाला लारी, दीनानाथ कुशवाहा, अशोक सिंह कुशवाहा, डॉ. दिलीप यादव, ऋषिकेश कुशवाहा गेनू, राजेंद्र मौर्य, शम्भू शरण कुशवाहा, उद्भव कुशवाहा, शिवशंकर मौर्य, दशरथ मौर्य, राहुल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें