फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण हो निर्माण कार्य

Sun, 25 May 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग व जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी शिशिर ने शनिवार को निर्माणाधीन परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया।
कहा कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समयसीमा और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने गो-संरक्षण केंद्र पिपरा चंद्रभान, अस्थायी गो-आश्रय स्थल सोनहुला रामनगर, कान्हा गोशाला गौरीबाजार, बरहज तथा पिपरपाती का भी दौरा किया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने गो-आश्रय स्थलों में दिए जा रहे साइलेज की सराहना की। कहा कि इससे गोवंशों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है और बीमारियां कम हुई हैं। इससे दवाओं पर आने वाला सरकारी खर्च घटा है। कान्हा गोशाला बरहज में गोबर से तैयार किए जा रहे पेंट के अभिनव प्रयोग की प्रशंसा की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बन रही कंचनपुर-बघौचघाट-पकहा टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर सड़क परियोजना का निरीक्षण किया। कहा कि कार्य 27 जनवरी 2024 को प्रारंभ हुआ था और वर्तमान में 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें