फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार बाईपास का निर्माण कार्य शुरू, जल्द शुरू होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नगर के घारी वार्ड से हाइडिल तिराहा तक लार बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य छह माह से ठप पड़ा था। लोग लगातार निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग मिट्टी रोलिंग का कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही सड़क बनकर तैयार हो जाएगी। इससे रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को सहूलियत मिलेगी। बाजार में लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
करीब एक वर्ष पहले नवलपुर से लार बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू हुआ था।
13 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 19 करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली थी। राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लार धवरिया वार्ड के सामने भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया था।
विज्ञापन

नवलपुर से लार ब्लाक गेट के समीप तक 80 प्रतिशत सड़क बन कर तैयार हो गई है। घारी वार्ड के सामने से हाइडिल तिराहा तक सड़क पर पानी लगने से बार बार टूट जा रही थी।
इसके स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क ऊंचा करने के लिए मिट्टी डलवाने का कार्य शुरु किया था, इसी बीच बारिश शुरू हो गई। भराई के लिए मिट्टी नहीं मिलने से कार्य ठप हो गया।
ऐसे में सड़क से पूरी तरह आवागमन बंद हो गया था। सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज हिंदूवादी नेता अरुण कुमार सिंह गुड्डू ने दो अक्तूबर को सड़क के कीचड़ में ही धरने पर बैठ सड़क निर्माण की मांग किया। जानकारी पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने जल्द सड़क का कार्य शुरू कराने की बात कही।
मौसम अनुकूल होते ही शुरू हुआ निर्माण कार्य : मौसम अनुकूल होने पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू करा दिया है। जल्द ही पिचिंग का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इसके बन जाने से बड़े वाहन कस्बे के बाहर से होकर रामजानकी मार्ग पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं बिहार की तरफ से आने जाने वाले एंबुलेंस भी सीधे नवलपुर मार्ग होकर निकल जाएंगे।
इससे रोगी को जल्द अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही सड़क वार्ड में आने जाने वाले लोगों को आसानी होगी। गयागिर वार्ड के शैलेंद्र यादव और प्रियेशनाथ त्रिपाठी ने बताया कि छह माह से इस वार्ड के लोगों को घुटने तक पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। अब सड़क बन जाने से दुश्वारियां खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें