फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोनूघाट और बरहज मार्ग का निर्माण टेंडर में फंसा

Fri, 17 Jul 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/सोनूघाट। बरहज-सोनूघाट मार्ग को फोरलेन बनाने में टेंडर प्रक्रिया ही सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। पहला टेंडर निरस्त हो चुका है। दूसरी बार प्रक्रिया चल रही है। इन सबके बीच पुरानी सड़क के गड्ढे राहगीरों को तकलीफ दे रहे हैं। हर दिन इस रोड के गड्ढों में गिरकर बाइक चालक घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर फोरलेन के सोनूघाट चौराहे से बरहज के लिए सड़क निकलती है। यह सडकि लंबे समय से जर्जर है। शासन ने पिछले दिनों 21.75 किमी लंबे सोनूघाट-बरहज सड़क के चौड़ीकरण के लिए 172 करोड़ 38 लाख रुपये निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत किए हैं। टेंडर की तीन बार प्रक्रिया निरस्त होने से बहुचर्चित सोनूघाट-बरहज मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
सोनूघाट निवासी दुर्गेश कुमार यादव, सुबिखर निवासी दयाशंकर तिवारी, भारत भूषण मणि त्रिपाठी, बैरौना निवासी बड़े शाही, देवरिया दूबे निवासी बबलू चौबे, अनुराग उपाध्याय गणेर निवासी संजय सिंह भलुअनी निवासी विजय प्रताप सिंह पिंटू ने बताया कि सड़क जर्जर होने से राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें