फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 15 लाख की लागत से बाढ़ चौकी का निर्माण शुरू

Fri, 26 Dec 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
छित्तूपुर गांव के पास शुरू हुआ बाढ़ चौकी निर्माण का कार्य।संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी के तटवर्ती गांवों भागलपुर, देवसिया और छित्तूपुर गांवों बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ खंड डिवीजन की तरफ से 15 लाख रुपये की लागत से बाढ़ चौकी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। चौकी के निर्माण से कटान रोधी कार्यों की निगरानी और प्रभावी हो सकेगी।
विज्ञापन


पिछले एक दशक से सरयू नदी की धारा मुड़ने के कारण ये गांव कटान की जद में आ गए हैं। नदी लगातार किसानों की जमीनों को काटती हुई गांवों के करीब पहुंच चुकी है। स्थिति को देखते हुए बाढ़ विभाग द्वारा बीते दस वर्षों में 40 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कटान रोधी कार्य कराए जा चुके हैं। कटान और आगे न बढ़े, इसके लिए अब बाढ़ चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। चौकी बनने के बाद कर्मचारियों के ठहरने, कटान रोकने वाले उपकरणों के रखरखाव के साथ ही संवेदनशील स्थलों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी।
बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकी के निर्माण से पूर्व में कराए गए कटान रोधी कार्यों एवं संभावित कटान स्थलों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी, जिससे समय रहते आवश्यक कदम उठाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें