फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हेतिमपुर में छोटी गंडक पर पुल का निर्माण शुरू, राह होगी आसान

Tue, 06 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर अंग्रेजों के समय बनाए गए पुल की जगह नये पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए शासन से 24 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। पुल निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर ब्रिटिश हुकूमत में 1905 में लोहे का पुल बनाया गया था। राष्ट्रीय राजमार्ग तब कस्बे के बीच से होकर इसी पुल से गुजरता था। बाद में आवागमन को और अधिक सुलभ करने के लिए हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने राजमार्ग को बाईपास करते हुए स्थानीय कस्बा से दक्षिण की तरफ से सीधा कुशीनगर की तरफ निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद इस पुल से आवागमन कम हो गया लेकिन भौगोलिक और सामरिक रूप से इस पुल का महत्व और उपयोगिता बना रहा। यह पुल गंडक नदी के पूर्वी किनारे पर बसे कुशीनगर जिले को जोड़ने का अभी भी मुख्य मार्ग है। इस पुल से क्षेत्रीय और स्थानीय लोगों की आवाजाही राजमार्ग की अपेक्षा अभी भी ज्यादा होती है।
यह पुल जर्जर पाए जाने पर विभाग ने दोनों तरफ दीवाल चलाकर लोगों की आवाजाही बंद करा दिया था। लोगों को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से जर्जर पुल के बगल में नया पुल बनाए जाने की मांग की थी। सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से इस परियोजना को शासन से स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

पुल निर्माण कार्य के लिए करीब 24 करोड़ रूपये की धनराशि जारी हो गई है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम ने पुल के बगल में दक्षिण तरफ नया पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
पुल बन जाने से दोनों जिलों के व्यवसायियों व राहगीरों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। साथ ही समय का भी बचत होगा। इसे लेकर वरिष्ठ शिक्षक रमेश जायसवाल, तामेश्वर मणि, नेहरू जायसवाल, ओमप्रकाश कन्नौजिया, सत्यम गिरी, महेंद्र शर्मा, आलोक आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें