फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किसानों को दी उत्पादन बढ़ाने की जानकारी

Sun, 19 Jan 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर ड्रॉप मोर क्रॉप के तहत आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में चयनित 50 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र, मल्हना भाटपार रानी में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी रामसिंह ने की। उन्होंने उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं, जैसे आरकेवीवाई, एमआईडीएच, पीएमकेएसवाई, पीएमएफएमई योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि पर ड्रॉप मोर क्रॉप सिंचाई प्रणाली से पानी की बचत कैसे की जा सकती है और उत्पादन कैसे बढ़ाया जा सकता है। उद्यान निरीक्षक पत्रिका सिंह ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत किसानों को दिए जाने वाले अनुदान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें