फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भालोटिया मार्केट से आती है नकली और नशीली दवाइयों की खेप

Sat, 08 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गोरखपुर शहर के भालोटिया मार्केट से नकली और नशीली दवाइयों की खेप देवरिया भेजी जा रही है। यहां से इन दवाइयों की खेप बिहार बॉर्डर तक पहुंचाई जा रही है। कप सिरप, नींद वाली टेबलेट और दर्द निवारक इंजेक्शन की डिमांड ने इस धंधे को और तेज कर दिया है। गांव के चौराहों पर बिना किसी जांच की दवाएं युवाओं तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

बिहार में जब से शराब पर प्रतिबंध लगा है, वहां के नशेड़ियों की खेप बॉर्डर पार यूपी में पहुंचने लगी है। यहां आकर वे दर्द निवारक टेबलेट, इंजेक्शन व कफ सिरप खरीदते हैं। इनमें से कुछ कफ सिरप प्रतिबंधित हैं, जबकि टेबलेट केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बिक सकते हैं, फिर भी यहां सब आसानी से बिक रहा है।
जानकारों का कहना है कि इस धंधे को गांव के चौराहों पर खुली दवा की दुकानों के माध्यम से आसानी से चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि विभाग ने पिछले महीने जिले में नौ दवा की दुकानों से सैंपल लिए थे। इसके अलावा कफ सिरप के भी सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें