फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बच्ची को ठोकर लगने का आरोप लगा बाइक सवार को पीटा

Sat, 08 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बीरपुर मिश्र गांव में शुक्रवार को बच्ची को बाइक से ठोकर मारने का आरोप लगा बाइक सवार की पिटाई कर दी गई। हालांकि बाइक सवार का कहना है कि उसने बच्ची को ठोकर लगने से बचा लिया। बाइक सवार ने थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू क्षेत्र के बीरपुर मिश्र निवासी कन्हैया कुमार गोड़ धान की फसल कटवाने के लिए शुक्रवार को बगल गांव मरहवां में कंबाइन मशीन का पता लगाने जा रहे थे।
वह बाइक लेकर अभी गांव के मोड़ पर पहुंचे थे, तभी बाइक के आगे अचानक एक बच्ची आ गई। जिसपर उन्होंने बाइक में ब्रेक लगाकर बच्ची को बचा लिया। कन्हैया का कहना है कि बच्ची को बचाने के बाद भी पड़ोसी ने खिंचकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अब वह धमकी दे रहा है कि थाने में शिकायत किए तो और मारुंगा। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें